PTA-M एक लो लेवल पर्सनल मुख्य पैराशूट है, जिसका उपयोग पैरा जंपर द्वारा पूर्व-निर्धारित कूद के लिए किया जाता है। यह पैराशूट उच्च ड्रैग दक्षता वाला, स्थिर और शीघ्र खुलने की विशेषता से युक्त है। इसमें एयर स्कूप्स और एंटी-इनवर्ज़न नेटिंग लगी है जो छत्र (कैनोपी) के आसान और सुरक्षित खुलने में सहायक होती है।
| विशेषता | : | विवरण |
|---|---|---|
| अवतरण दर | : | 5.45 मी/से |
| कैनोपी व्यास | : | 8 मीटर |
| ड्रॉपिंग लोड | : | 150 किलोग्राम |
| ड्रॉपिंग ऊँचाई | : | 600 फीट AGL से 15000 फीट AMSL |
| मूल सामग्री | : | नायलॉन फैब्रिक, हल्का वजन 37 ग्राम, रिप स्टॉप वीव, ऑलिव ड्रैब शेड |
| कैनोपी का डिज़ाइन | : | फ्लैट सर्कुलर |
| पैराशूट की आयु | : | 10 वर्ष या 100 वास्तविक अवतरण (जो पहले पूरा हो) |